फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी शहर को मिली चार सिटी बस की सौगात, विधायक और कलेक्टर ने फीता काटकर हरी झंडी दिखाई, लोग हुए खुश

Sun, 02 Apr 2023 09:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

सिटी बस का शुभारंभ का कार्यक्रम कटनी मुख्य स्टेशन पर आयोजित हुआ, जहां पहुंचे कलेक्टर अवि प्रसाद, विधायक संदीप जायसवाल, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने हरी झंडी दिखाकर सिटी बस को रवाना किया है।
 
विज्ञापन
कटनी को मिली चार सिटी बस की सौगात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले को सिटी बस की सौगात मिली है, जिसे कलेक्टर, विधायक और निगमाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बस कटनी स्टेशन, मिशन चौक, कलेक्ट्रेड, जिला न्यायालय, पिपरौंध से लेकर कुठला क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर चलेंगी।
विज्ञापन


कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि जिले को अभी छह सिटी बस की सौगात मिली है, जिसे बढ़ाकर 10 किया जायेगा। हमारी कोशिश है कि आने वाले वक्त में सिटी बस को हर तहसील से जोड़ा जाए। मनीष पाठक ने बताया कि जिले में चलने वाली सिटी बस पर नगर निगम का नियंत्रण रहेगा। अभी चार बस मिली हैं वहीं, छह सिटी बस और आना है। जिले को अमृत योजना के तहत तीन करोड़ की लागत से चार सिटी बस की सौगात मिली है, जो जिले में लगभग 50 किमी दूरी तय करते हुए 18 प्वाइंट कवर करेगी। सिटी बस मिलने से लोग काफी खुश हैं। इससे उन्हें सफर करने में राहत मिलेगी।

हालांकि सिटी बस का संचालन शुरू होने से ऑटो चालकों परेशान नजर आए। उन्होंने कलेक्टर और विधायक से मिलकर अपनी समस्या बताते हुए कहा की सिटी बस चलने से हमारी रोजी रोटी पर संकट मंडरा रहा है। जिसका निराकरण करते हुए विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि कलेक्टर से बात हुई है कि सिटी बस को सीमित दूरी में खड़ा किया जाए, जगह-जगह न रोका जाए क्योंकि ऑटो चालक लोन लेकर अपना घर चला रहे हैं, इससे उन्हें समस्या नहीं होनी चाहिए। सिटी बस शुभारंभ का कार्यक्रम कटनी मुख्य स्टेशन पर आयोजित हुआ, जहां कलेक्टर अवि प्रसाद, विधायक संदीप जायसवाल, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने हरी झंडी दिखाकर सिटी बस को रवाना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें