मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'मध्यप्रदेश भारत में किसान पूंजी के लिए दुखदाई, दुष्कर्म और बेरोजगारी का प्रदेश बनता जा रहा है। यह सबके सामने है।' बता दें कि राज्य में 28 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है।