फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ की कोरोना फैसले पर टिप्पणी: लग रहा है कि सरकार ने जनता को अब भगवान भरोसे छोड़ दिया है

Wed, 17 Nov 2021 05:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कोविड-19 को रोकने के लिए लागू किए गए प्रतिबंधों के हटाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि धीरे-धीरे ही छूट देनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के कोरोना संबंधी पाबंदियों को हटाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। सरकार ने जनता को अब भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक ली थी। इसके बाद उन्होंने राज्य से कोरोना को लेकर लागू की गई सभी पाबंदियों को हटाने का ऐलान कर दिया। इस पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को एकदम से तमाम प्रतिबंध हटाने के बजाय धीरे-धीरे, चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधों में छूट देनी चाहिए थी। क्या सरकार ने इस निर्णय को लेने से पहले कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने की संपूर्ण व्यवस्था कर ली है? सरकार के इस निर्णय के बाद यदि संक्रमण बढ़ता है, जनहानि होती है तो क्या राज्य सरकार उसकी जिम्मेदारी लेगी?

भाजपा के लिए तो प्रतिबंध थे भी नहीं 
कमलनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी से जुड़े प्रतिबंध हटाने का कोई औचित्य नहीं है। भाजपा के लिए तो यह प्रतिबंध कोई मायने रखते ही नहीं थे। अब भाजपा ने पिछले दिनों जंबूरी मैदान के मेगा आयोजन के बाद मध्यप्रदेश की आम जनता के लिए तमाम प्रतिबंध हटा लिए हैं। ऐसा लग रहा है कि शिवराज सरकार ने जल्दबाजी में यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


तीसरी लहर की आशंका के बीच निर्णय
कमलनाथ ने कहा कि ऐसे समय जब देश में 1,28,455 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 10 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। तीसरी लहर को लेकर दुनियाभर में आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अभी तक वैक्सीन लगी नही हैं। कई पात्र लोगों का अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। तब यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें