मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने व्यापमं (पीईबी) के पुनर्गठन की तैयारी कर ली है। राज्य में व्यापमं की जगह राज्य कर्मचारी आयोग बनाने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है जिसके चलते शिक्षकों की 18 हजार भर्ती अटकी हुई हैं।
विज्ञापन
पुनर्गठन की वजह से पीईबी ने स्कूल शिक्षा विभाग में 18000 शिक्षकों की भर्ती के लिए फरवरी में हुए टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। अतिथि शिक्षक स्कूलों में पढ़ाई करा रहे हैं।
रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किए जाने पर पीईबी के परीक्षा नियंत्रक एकेएस भदौरिया ने कहा कि महीने के अंत तक रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। वहीं, तकनीकी शिक्षा मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। पीईबी का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।