फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ सरकार ने पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण कोटे में की 13 फीसदी की बढ़ोतरी

Mon, 03 Jun 2019 10:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण कोटे में बढ़ोतरी की है। अब ये कोटा मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

 

सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह अहम प्रस्ताव पारित किया गया। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को विधानसभा के मानसून सत्र में पटल पर रखा जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि राज्य में इससे पहले ओबीसी वर्ग के लिए 14 फीसदी का कोटा निर्धारित था। वहीं, अनुसूचित जाति और जनजातियों को 36 फीसदी आरक्षण मिल रहा था। राज्य सरकार की ओर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रिपरिषद ने मप्र लोकसेवा (अनुसूचित-जातियों, अनुसूचित-जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिये आरक्षण) संशोधन अध्यादेश-2019 का अनुसमर्थन किया है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें