फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ का दावा, आज तय होगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, नाम और तारीख पर लगेगी मुहर

Sun, 28 Aug 2022 02:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम और तारीख तय होने का दावा किया। माना जा रहा है कि रविवार को होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की अहम बैठक में नए अध्यक्ष के नाम और तारीख पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम और तारीख तय हो जाएगी। लंबे समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को लेकर अटकलों का दौर जारी है। लेकिन पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान से साफ हो गया है कि रविवार को होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की अहम बैठक में नए अध्यक्ष के नाम और तारीख पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ रविवार को तीन दिनों के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं, जहां वे निकाय चुनाव और अन्य संगठन की रणनीति तैयार करेंगे। कमलनाथ का छिंदवाड़ा दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जबकि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह छिंदवाड़ा दौरे पर आए थे। पूर्व सीएम कमलनाथ अपने घर में आने वाले लोकसभा विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस को विजयश्री दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में संगठन के लिहाज से उनका यह दौरा काफी खास माना जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें