रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम कमलनाथ पांच दिनों के छिंदवाड़ा प्रवास पर हैं। बुधवार को वह रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सर पर गमछा डाल कर रोजा इफ्तार किया और सभी मुस्लिम भाइयों को रोजा इफ्तार कराया। इस दौरान कमलनाथ ने रोजेदारों से कहा कि चुनाव में आप छिंदवाड़ा संभालो मुझे प्रदेश संभालने दो। उनके साथ सांसद नकुल नाथ सहित अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। ईद मिलादुन्नबी मैदान में आयोजित हुए इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हर साल कमलनाथ शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा पहुंचते हैं। इस बार भी यहां 13 वें रोजे पर कमलनाथ रोजा इफ्तार करने पहुंचे थे।
गायत्री परिवार और हनुमान जयंती पर हुए जागरण में हुए शामिल
कमलनाथ बुधवार को गायत्री परिवार के महायज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कहां कि मैं पिछले 44 वर्षों से गायत्री परिवार से जुड़ा हूं और इन वर्षों में आपने मुझे भी अपने परिवार का सदस्य मानकर भरपूर आशीर्वाद दिया हैं। कमलनाथ ने मंदिर परिसर में स्थित गायत्री महाविज्ञान एवं ध्यान साधना केन्द्र का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम के उपरांत कमलनाथ हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में लालबाग में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।