वीडियो में क्या कह रहे हैं सिंधिया....
विनोद तुम बताओ तुमने क्या करिश्मा किया है कि मुझे आदेश दिया गया है कि आप कोलारस जा रहे हो तो मेरे लिए विनोद की दुकान से मेरे लिए मिठाई लेकर आना। मैंने उनसे पूछा कि विनोद जी की मिठाई में ऐसा क्या खास है, तो बाई साहब ने कहा कि आज तक मैंने उस जैसी मिठाई पहले कभी नहीं खाई। मैं आदेश के आधार पर आपके सामने पहुंच गया हूं। अब आप बताइए आपने उन्हें कौन सी मिठाई खिलाई थी।
सिंधिया ने खाई मिठाई और लेकर भी गए
इसके बाद दुकानदार विनोट ने सिंधिया को मिठाई की खासियत बताई। उन्हें बताया इसमें क्या क्या पड़ता है। सिंधिया ने खुद मिठाई खाई और जमकर तारीफ की। इसके बाद वह अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के लिए मिठाई खरीदकर भी ले गए।
कब खाई थी प्रियदर्शिनी राजे ने मिठाई
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया कोलारस में चुनाव प्रचार करने गई थीं। इस दौरान वे विनोद की दुकान पर पहुंची थीं और मिठाई खाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं महाराज यानी ज्योतिरादित्य सिंधया को इसकी जानकारी दूंगी और उन्हें यहां भेजूंगी। प्रियदर्शिनी ने अपने इसी वादे को निभाया और एक फिर विनोद की दुकान से मिठाई मंगाई।