फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कांग्रेस अध्यक्ष पर निर्णय ‘जल्द से जल्द’ लेना चाहिए : सिंधिया

Thu, 11 Jul 2019 09:47 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी को ‘जल्द से जल्द’ नए अध्यक्ष पर निर्णय ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी ऐसी शख्सियत को कांग्रेस अध्यक्ष पद दिया जाना चाहिए जो पार्टी में नई ऊर्जा भर पार्टी को ‘मजबूत’ कर सके। 

विज्ञापन


सिंधिया ने यहां एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि जिस राहुल गांधी जी ने केवल कांग्रेस का ही नहीं बल्कि देश के लोगों का नेतृत्व किया है, वे अपने पद को छोड़ देंगे।'

उन्होंने कहा, 'यह कांग्रेस के लिए एक गंभीर समय है। राहुल गांधी जी को मनाने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं, लेकिन जब वह निर्णय लेते हैं, तो उस पर कायम रहते हैं और मुझे उन पर गर्व है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें