फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मुसीबत में कमलनाथ सरकार, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Tue, 10 Mar 2020 01:36 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
राहुल गांधी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे राजनीतिक संकट के बीच कमलनाथ सरकार को बड़ा झटका लगा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मध्यप्रदेश के छह राज्य मंत्री सहित 19 कांग्रेस विधायकों ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन




उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा। सिंधिया ने सोनिया गांधी को भेजे पत्र में कहा, मेरा मानना है कि मैं कांग्रेस में रहकर अपने राज्य, देश की सेवा नहीं कर पा रहा हूं। सिंधिया के इस्तीफे में नौ मार्च की तारीख लिखी हुई है यानी उन्होंने कल ही इस्तीफा तैयार कर लिया था। तारीख को देखकर लगता है कि सिंधिया पहले ही पार्टी छोड़ने की योजना बना चुके थे सिर्फ इसका औपचारिक एलान बाकी था। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद सिंधिया ने इस्तीफे का एलान किया। सिंधिया ने पहले अमित शाह से मुलाकात की थी उसके बाद वो पीएम मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। तीनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली। 
विज्ञापन


पीएम मोदी से मिलने के बाद सिंधिया अमित शाह के साथ एक ही गाड़ी से प्रधानमंत्री आवास से निकल गए। वहीं, कांग्रेस ने भी सिंधिया को पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निष्कासित करने की मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें