फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शादी से लौट रहे युवकों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की गई जान

Sun, 19 Apr 2026 06:04 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर

सार

आलीराजपुर जिले के बोरी गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी गांव से करीब 100 मीटर पहले एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि गांव से महज 100 मीटर पहले ही एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान, अलग-अलग क्षेत्रों के थे युवक

मृतकों की पहचान रोशन (17 वर्ष), अनिल (14 वर्ष) और सावन (15 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दो युवक बोरी थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि एक युवक धार जिले के बाग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। घटना के बाद सभी शवों को बोरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्थिति को देखते हुए एहतियातन आसपास के थानों का पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। इस हादसे में मृत तीनों युवकों के परिवारों को कलेक्टर द्वारा सांत्वना संदेश के साथ रेड क्रॉस से 10 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें