फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua News: मेघनगर की खाद फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, खाद की बोरियों के नीचे दबकर मजदूर की मौत

Mon, 03 Nov 2025 01:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

घटना के समय मजदूर ट्रक में खाद की बोरियां भर रहे थे, तभी अचानक बोरियां गिर पड़ीं और सुनील दब गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते साथ काम करने वाले साथी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मेघनगर में खाद की फैक्ट्री (agroposh india ltd) में रविवार की देर शाम एक मजदूर की खाद की बोरियों में दबने से मौत हो गई। मृतक सुनील बारदेव पिता रमेश बारदेव उम्र 25 साल निवासी सातरुण्डा केलुपाडा रतलाम जिले का निवासी था। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि हम मजदूर गाड़ी भर रहे थे। अंदर दो मजदूर थे। अचानक बोरियाँ गिरीं और वह दब गया। बड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 मिनट बाद उसे निकाला जा सका। उसके बाद कोई साधन नहीं मिला तो बाइक पर ही उसे अस्पताल ले गए। तब तक उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पीएम किया गया। परिजन एवं अन्य मजदूर साथी अभी फैक्टरी के बाहर ही डटे हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें