फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua Accident: जीप और कार में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत, आठ घायल

Mon, 08 Aug 2022 12:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

झाबुआ जिले के मेघनगर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जीप और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जीप और कार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हुए हैं। मेघनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र में हुई है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक मेघनगर के मॉडल स्कूल के पास जीप और कार आमने-सामने भिड़ गईं। जीप में आठ लोग बैठे थे। सभी ग्राम धामनी के बताए जा रहे हैं। वहीं कार में चार लोग सवार थे। हादसे में गोपाल गणावा ग्राम करमदी, धीरजी डामोर ग्राम गोलारूनड़ा और रामचंद बबेरिया पेटलावद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मेघनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को मेघनदर के सीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें