फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सीएम ने प्रदेश के स्व सहायता समूहों को दिए 300 करोड़ के ऋण, झाबुआ को बड़ी सौगात; धर्मांतरण पर सख्त संदेश

Fri, 31 Jul 2026 10:17 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ के थांदला में स्वयं सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए और जिले को 283.81 करोड़ रुपये के 57 विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण कराने वाले संगठनों को कड़ी मुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे थांदला, किया जनसभा को संबोधित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड, थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। इसके साथ ही झाबुआ जिले को 283.81 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें 174.64 करोड़ रुपये की लागत से 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 109.17 करोड़ रुपये के 28 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
विज्ञापन



सीएम ने दी धर्मांतरण कराने वाले संगठनों को कड़ी चेतावनी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण कराने वाले संगठनों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धर्मांतरण के मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।शुक्रवार को आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले ध्यान से सुन लें।
विज्ञापन


धार और झाबुआ में किसी भी मिशनरी को धर्मांतरण की अनुमति नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई लोगों का धर्मांतरण कराता है तो हमारी सरकार उसे जेल भेजेगी। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 के तहत बल, प्रलोभन या धोखाधड़ी के माध्यम से धर्मांतरण कराना दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर 10 वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

 


मुख्यमंत्री ने चारोलीपाड़ा में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन किया। इसके अलावा पेटलावद में श्रृंगेश्वर घाट एवं माही नदी तट संरक्षण कार्य की आधारशिला रखी गई। थांदला क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण, आधुनिक खेल परिसर, पद्मावती नदी के किनारे घाट निर्माण तथा जनजातीय अंचल में पट्टों की निःशुल्क रजिस्ट्री जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं।

ये भी पढ़ें- चटोरे निकले ये चोर: होटल का ताला तोड़ा और खा गए दो डिब्बे रसगुल्ले, फिर पान की दुकानों में कर दिया हाथ साफ

नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले की 64 हजार से अधिक लखपति दीदियां आज आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से निःशुल्क विद्यालयीन गणवेश उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण एवं सहायता राशि वितरित की गई, वहीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद अनिता नागर सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
 

सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे थांदला

 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें