फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: जय गुरुदेव का भक्तों को संदेश, उठापटक भरा रहेगा साल 2023, गुरु का दामन पकड़कर चलें

Mon, 02 Jan 2023 09:29 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन आश्रम में नामदान कार्यक्रम के दौरान बाबा जय गुरुदेव ने अपने आशीर्वचन में भक्तों को गुरु का दामन पकड़कर चलने का संदेश दिया। बताया उठापटक भरा रहेगा साल 2023, विश्व में बढ़ेंगी जनहानि, बीमारियां, आपदाएं।
विज्ञापन
उज्जैन आश्रम में नामदान कार्यक्रम में बाबा उमाकांत महाराज - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा उमाकांत महाराज ने नव वर्ष पर उज्जैन आश्रम में नामदान कार्यक्रम के दौरान आशीर्वचन देते हुए कहा कि 2022 का अंधेरा खत्म हो गया है और 2023 का उजाला शुरू हो चुका है। मजदूर, छात्रों, खेतिहर, व्यापारी, कर्मचारी, राजनेता वर्ग सबके लिए नव वर्ष का सन्देश देते हुए कहा की यह साल उठापटक वाला रहेगा। तकलीफ में जय गुरुदेव का नाम मददगार बनेगा।

विज्ञापन


भारत को सतर्क रहना होगा
भारत में शक्तियां काम कर रही हैं। भारत का नाम बढ़ रहा है। इस साल नुकसान भी होगा लेकिन भारत का नुकसान अन्य देशों की अपेक्षाकृत कम होगा। विश्व में जनहानि, बीमारियां, आपदाएं बहुत आएंगी। यदि आप, खुद को धर्म परायण, कर्म परायण बना लोगे तो बहुत बचत हो जाएगी। कर्मों की सजा इस साल लोगों को ज्यादा मिलेगी। धन की, बरकत की कमी और परेशानियों में बढ़ोतरी होगी लेकिन जो लोग गुरु के दामन को बराबर पकड़े रहेंगे उनको शांति रहेगी। तकलीफ आने पर भी उनको आराम मिल जाएगा।

तकलीफ में जय गुरुदेव का नाम मददगार
वक्त का नाम जय गुरु देव नाम है इसीलिए तो कहा जाता है बच्चों को इकट्ठा करके और सब लोग जय गुरु देव नाम बोलो। गुरु महाराज का जगाया हुआ नाम है, कहीं भी बोलोगे, मदद मिलेगी। बीमारी तकलीफ में जय गुरु देव नाम मुसीबत में मददगार होगा। जय गुरु देव नाम की ध्वनि बोलने लगोगे तो बीमारियां दूर होंगी, लड़ाई-झगड़ा कम होगा, रुपया पैसा में बरकत दिखाई पड़ने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें