फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर में उल्लंघन: पाबंदी के बाद भी माता मंदिर के पहाड़ पर हो रहा वाहनों का प्रयोग, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Mon, 29 Nov 2021 10:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

याचिका में आरोप लगाया गया है कि देवी प्रसाद पांडे अवैध रूप से मैहर मंदिर के पुजारी पद पर आसीन हैं। पुजारी बनने के बाद पांडे ने मंदिर परिसर में अवैध कब्जे शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
मैहर देवी मंदिर - फोटो : facebook/Maa_Samalesari_Temple
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंध के बावजूद मप्र के सतना जिले के मैहर माता मंदिर के पहाड़ पर चढ़ने के लिए वाहनों का इस्तेमाल किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। सोमवार को जस्टिस शील नागू तथा जस्टिस पी के कौरव की युगलपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए शासन व स्थानीय प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव की तरफ से दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि देवी प्रसाद पांडे अवैध रूप से मैहर मंदिर के पुजारी पद पर आसीन हैं। पुजारी बनने के बाद पांडे ने मंदिर परिसर में अवैध कब्जे शुरू कर दिए हैं। श्रध्दालुओं से दान की राशि लेकर वह खुद रख लेते हैं। मैहर मंदिर के पहाड़ी रास्ते पर वाहनों का आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित है। मैहर में जाने के लिए रोप-वे तथा सीढ़ियों का प्रयोग किया जाता है। इसके बावजूद भी कथित पुजारी तथा उनके परिजनों द्वारा मंदिर में पहुंचने के लिए वाहनों का प्रयोग किया जाता है।

श्रीवास्तव ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने मंदिर प्रशासक तथा एसडीओ राजस्व से शिकायत की थी। शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता आशीष रावत ने पैरवी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें