फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे सहित तीन की मौत, बहन के घर जा रहे थे

Mon, 26 May 2025 10:40 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सत्यम पटेल, सचिन पटेल और सनी पटेल शामिल हैं। आरोपी चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के सिहोरा थानान्तर्गत ग्राम मनसकरा के समीप ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजे सहित तीन व्यक्ति को गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


सिहोरा एसडीओपी पारूल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी के मुड़वारा निवासी सत्यम पटेल उम्र 25 साल अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 जेड ए 7867 में सवार होकर बहन के घर ग्राम हरदुआ जा रहा था। मोटरसाइकिल में उसका दोस्त सचिन पटेल उर्फ शालू उम्र 22 साल तथा 15 वर्षीय भांजा सनी पटेल बैठा हुआ था। दोपहर दो बजे के लगभग ग्राम मनसकरा के समीप ट्रक क्रमांक टीएन 42 एएच 4444 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटर साइकिल सवार किशोर तथा दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थीं।

ये भी पढ़ें- कुलगुरु की कार रोकने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज, कांग्रेस के पूर्व नेता और दो कर्मचारी के नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने पर तीनों को उपचार के लिए तत्काल सिहोरा अस्पताल भिजवा दिया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यम को मृत घोषित कर दिया था और गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त करने हुए आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें