फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: नक्सलवादियों की तलाश में दस कंपनियां छान रही जंगल का चप्पा-चप्पा, घायल जवान की हालत में सुधार

Tue, 19 Nov 2024 07:40 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

घटना के बाद प्रदेश के डीजीपी ने बालाघाट पहुंचे अधिकारियों के साथ बैठक की थी। नक्सलियों के साथ में 10 कंपनी जंगल की सर्चिंग में लगी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले रूपझर थानान्तर्गत सोनगुड्डा-कुन्दुल के जंगल में नक्सलवादियों से मुठभेड़ हाक फोर्स एक जवान को सिर में गोली लग गई थी। इस घटना के बाद प्रदेश के डीजीपी ने बालाघाट पहुंचे अधिकारियों के साथ बैठक की थी। नक्सलियों के साथ में 10 कंपनी जंगल की सर्चिंग में लगी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बालाघाट नागेन्द्र सिंह ने बताया कि एक कंपनी में 120 जवान हैं। दस कंपनियों ने पूरे जंगल को घेर लिया और नक्सलियों की तलाश कर रही है। रविवार को हाक फोर्स की टीम पर हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या 12 से 15 के बीच थी। हमारा प्रयास है कि नक्सलवादियों को जंगल से बाहर निकलकर दूसरे स्थान पर जाने का अवसर नहीं मिले। नक्सलवादी जंगल के अंदर छिपे हुए और जवान उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। नक्सलियों तक पहुंचने में कंपनी के जवानों को शीघ्र सफलता मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया की घायल जवान शिवकुमार शर्मा की स्थिति में सुधार है और उसका ऑपरेशन सफल रहा। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। प्रदेश के डीपी सुधीर सक्सेना ने गत दिवस बालाघाट प्रवास के दौरान नक्सली गतिविधियों को समाप्त करने तथा जिला को नक्सल मुक्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे। सभी कंपनी के जवान मुस्दैती के साथ नक्सलियों की तलाश में जुटे हुए हैं। जंगल में छुपे नक्सली हथियारों से लैस हैं और उनके द्वारा हमला करने की संभावना है। कंपनी के जवानों को हर परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम है और जंगल के चप्पे-चप्पे में नक्सलियों की तलाश में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें