फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चार करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा, लकड़ी की आड़ में ट्रक में भर रखा था दो हजार किलो नशीला पदार्थ

Sun, 27 Aug 2023 10:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में करोड़ों का गांजा पकड़ाया है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत गांजा तस्करी में ले हमीरपुर निवासी मोहम्मद शकील मंसूरी तथा महेंद्र नामक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर उड़ीसा से आए थे। 
विज्ञापन
पुलिस ने करोड़ों का गांजा जब्त किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर की तिलवारा पुलिस ने एक ट्रक से दो हजार किलो गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे का मूल्य चार करोड़ रुपये है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीएसपी बरगी सुनील नेम के अनुसार नीलगिरी लकड़ी की बल्लियों से लदा ट्रक (CG 08 L 3038) पुलिस ने तिलवारा पुल के समीप रोका था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बल्लियों की आड़ में ट्रक से गांजे की तस्करी हो रही है। पुलिस ने ट्रक की चैकिंग की तो बल्लियों के पीछे गांजे की बोरियां लदी मिलीं। जब्त किए गए गांजे का मूल्य लगभग चार करोड़ रुपये है।

पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत गांजा तस्करी में ले हमीरपुर निवासी मोहम्मद शकील मंसूरी तथा महेंद्र नामक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर उड़ीसा से आए थे और छत्तीसगढ़ होते हुए हरियाणा जा रहे थे। दोनों आरोपियों से गांजे के संबंध में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें