फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Khan Murder Case: तीन दिन सर्चिंग के बावजूद नहीं मिला भाजपा नेत्री सना खान का शव, एसडीआरएफ की टीम हटी

Sun, 13 Aug 2023 08:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Sana Khan Murder Case: भाजपा नेत्री सना खान का शव एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार से नदी में तलाश कर रही थी। तीन दिन की सर्चिंग के बाद भी शव बारमद नहीं हो सका। अब सर्चिंग रोक दी गई है। 
विज्ञापन
ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेत्री सना खान का शव अब तक नहीं मिल सका है। हिरण नदी में तीन दिन से सर्चिंग चल रही थी, बावजूद कोई सफलता नहीं मिल सकी है। शव की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम को भी हटा लिया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि नागपुर निवासी सना खान (35) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सक्रिय मेंबर थीं। उसने लगभग 6 माह पूर्व जबलपुर गोराबाजार निवासी ढाबा संचालक अमित उर्फ पप्पू साहू से कोर्ट मैरिज की थी। वह 1 अगस्त को अपने पति से मिलने जबलपुर आई थी। परिजनों से बात करने पर उसने जबलपुर में होना बताया था। उसका मोबाइल 2 अगस्त को बंद हो गया था। फोन बंद होने पर परिजनों द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट मानकापुर थाने में दर्ज करवाई गई थी।

युवक भी दो अगस्त से लापता था और जांच में ढाबा के कर्मचारी ने बताया था कि अमित अंतिम बार जब आया था तो उससे गाड़ी साफ करने का बोला था। गाड़ी साफ करने के दौरान उसने कार की डिब्बी में खून देखा था। पुलिस ने शुक्रवार को गोराबाजार क्षेत्र से अमित को अभिरक्षा में लिया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि सना से रुपये उधार लेकर व्यापार में लगाए थे। सना दो अगस्त को रुपये के लेन-देन पर विवाद करते हुए अशब्दों का उपयोग करने लगी। आक्रोश में आकर उसने सना की डंडा से हमला कर हत्या कर दी और लाश को ले जाकर मानेगांव स्थित पुल से हिरण नदी में फेंक दिया था। इस काम में उसके कर्मचारी जिनेन्द्र ने उसका सहयोग किया था।
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार से नदी में सना के शव की तलाश कर रही थी। शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस आरोपी पति अमित तथा उसके सहयोगी को लेकर नागपुर चली गई थी। तीन दिन की सर्चिंग के बाद भी शव बारमद नहीं हो सका। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को हटाते हुए सर्चिंग कार्य बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें