फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: नर्मदा दर्शन करने गए युवक की हत्या, खून से सनी लाश देखकर लोग चौंके

Wed, 28 Aug 2024 09:55 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। चाकुओं से गोदकर उसे मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदा दर्शन करने ग्वारीघाट के उमाघाट पहुंचे एक युवक की देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की खून से लथपथ लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


ग्वारीघाट पुलिस पुलिस के अनुसार श्याम बैंड वाली गली थाना लार्डगंज के पीछे रहने वाला समित उर्फ सोनू तिवारी (33) ऑनलाइन सामग्री डिलीवरी का काम करता है। रात 2 से 3 बजे के बीच वह नर्मदा दर्शन करने गौरीघाट पहुंचा है। जहां पंडा घाट में उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस को अभी तक अज्ञात हमलावरों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। इस घटना से नर्मदा तट में सनसनी व दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग रोजाना बड़ी संख्या में नर्मदा दर्शन के लिए ग्वारीघाट जाते हैं। रोजाना होने वाली नर्मदा आरती में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस घटना से नर्मदा तट पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें