फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court: मप्र हाईकोर्ट को मिले सात नए जज, अब संख्या बढ़कर हुई 37, अब भी 16 पद रिक्त

Thu, 27 Apr 2023 08:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मप्र हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। जिसमें से वर्तमान में चीफ जस्टिस को मिलाकर 30 जज कार्यरत हैं। लंबे अर्से से हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सात नए जजों की पदस्थापना की गई है। इससे प्रदेश के हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, लेकिन अब भी स्वीकृत में से 16 पद रिक्त हैं। 
विज्ञापन


सात नए जजों की नियुक्ति को लेकर भारत सरकार के विधि एवं न्यायिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें रूपेश चंद्र वशर्ने, अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगावंकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हृदेश व अरविंद कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मप्र हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। जिसमें से वर्तमान में चीफ जस्टिस को मिलाकर 30 जज कार्यरत हैं। लंबे अर्से से हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की मांग की जा रही थी। इसके बाद उक्त नामों की सिफारिश की गई और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद विधि एवं न्यायिक विभाग ने उक्त नामों को हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें