फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: महाकोशल में 'पॉवरफुल' चुनाव, पूर्व CM-दो केंद्रीय मंत्री-कैबिनेट मंत्री सहित चार सांसद मैदान में

Sun, 12 Nov 2023 08:06 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

महाकोशल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 38 सीटों में 13 सीट एसटी तथा 3 सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 24 सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के खाते में 13 तथा एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।
विज्ञापन
महाकोशल में दिग्गज मैदान में हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकोशल क्षेत्र को सत्ता की चाबी कहा जाता है। जिस पार्टी ने महाकोशल क्षेत्र से बढ़त बनाई, उसकी प्रदेश में सत्ता बनी। महाकोशल क्षेत्र में अंतर्गत आने वाली 38 विधानसभा सीटों में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, एक कैबिनेट मंत्री तथा एक राज्य मंत्री सहित पांच पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा एक राज्य मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा दो केन्द्रीय मंत्री सहित चार सांसद तथा एक पूर्व सांसद भी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


महाकोशल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 38 सीटों में 13 सीट एसटी तथा 3 सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। साल 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 22 सीट तथा कांग्रेस को 16 सीट पर जीत मिली थीं। साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 24 सीट पर जीत मिली थी। कांग्रेस को 13 सीट में जीत मिली थी तथा एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 24 सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के खाते में 13 तथा एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति गोटेगांव विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे लांजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। राज्य मंत्री राम किशोर कांवरे परसवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया पूर्व विधानसभा जबलपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोत पश्चिम विधानसभा जबलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय विश्नोई पाटन विधानसभा जबलपुर से भाजपा उम्मीदवार हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम डिंडौर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे शाहपुरा डिंडौरी से भाजपा के उम्मीदवार हैं। पूर्व राज्य मंत्री संजय पाठक विजयराघवगढ़ कटनी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को भाजपा ने नरसिंहपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भाजपा ने मंडला जिले की विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया हैं। सांसद राव उदय प्रताप सिंह गाडरवाड़ा नरसिंहपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। सांसद राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से भाजपा के प्रत्याशी हैं। पूर्व सांसद बोध सिंह बालाघाट की कटंगी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में महाकोशल क्षेत्र से भाजपा को 43.69 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस को 35.68 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। भाजपा के खाते में 24 सीट तथा कांग्रेस के खाते में 13 सीट आई थी। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। साल 2018 में इसके ठीक विपरीत कांग्रेस को 24 सीट तथा भाजपा को 13 सीट प्राप्त हुई थी। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। भाजपा को 40.04 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस को 42.05 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। पिछले विधानसभा की तुलना में भाजपा के मत प्रतिशत में 3.65 प्रतिशत की गिरावट आई थी। कांग्रेस के मत प्रतिशत में 6.37 का इजाफा हुआ था। इस बार कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गज नेताओं चुनाव मैदान में उतरे हैं, जिसके कारण मुकाबला रोचक बना हुआ है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें