फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: कार में फंसकर बीस मीटर तक घिसटते हुए गया मोटरसाइकिल सवार अधेड़, सड़क पर ही मौत

Mon, 09 Nov 2026 03:13 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार श्याम सुंदर लोधी (55) की मौत हो गई। बाइक कार में फंसने के बाद करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। चालक फरार हो गया। वहीं, मदन महल क्षेत्र में नाले में गिरने से अजीत मिश्रा (48) की मौत हुई। 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के पड़ुआ मोड़ पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई और चालक बाइक समेत अधेड़ को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


भेड़ाघाट पुलिस के अनुसार, श्याम सुंदर लोधी (55) नगर निगम के रमनगरा वाटर प्लांट में काम करते थे। सोमवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने गांव पड़ुआ लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ुआ मोड़ पर तेवर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (एमपी 20 जेडसी) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- दमोह-जबलपुर हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

विज्ञापन

टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई और श्याम सुंदर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नाले में गिरने से युवक की मौत
इधर, मदन महल थाना क्षेत्र में अग्रवाल कॉलोनी के पास नाले में गिरने से 48 वर्षीय अजीत मिश्रा की मौत हो गई। उन्हें सोमवार देर रात करीब 12 बजे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें