फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: टीन शेड से पानी गिरने के विवाद पर उतारा था मौत के घाट, अब हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा

Sun, 10 Dec 2023 08:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur News: टीन से पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक आदमी की हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले के बाद अपर सत्र न्यायाधीश रवींद्र प्रताप सिंह चुंडावत की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर अपर सत्र न्यायाधीश रवींद्र प्रताप सिंह चुंडावत की अदालत ने हत्या के आरोपित जबलपुर निवासी पूरनलाल चौधरी का दोष सिद्ध पाया। इसी के साथ आजीवन कारावास की सजा सुना दी। साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। अभियोजन की ओर से अपर लाेक अभियोजक संजय वर्मा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि छह अक्टूबर, 2021 को टीन से पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते आरोपित ने रात डेढ़ बजे रामनाथ चौधरी पर हमला बोल दिया। सिर, दाहिने कान के पीछे व कान में चोट पहुंचाई। इससे रामनाथ पस्त हो गए।

विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई थी मौत
बता दें कि गंभीरावस्था में मेडिकल ले गए। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अदालत ने गवाहों दुज्जीलाल व रविदास चौधरी सहित अन्य के बयानों को अभिलेख पर लिया। इसी के साथ अपराध साबित पाकर सजा सुना दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें