फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: तालाब में डूबने से राजस्थान के दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ आए थे नहाने

Thu, 30 May 2024 10:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

गंज ताल पंचायत में बीएसएनएल की तार बिछाने के लिए राजस्थान के भरतपुर स्थित ग्राम बिलग से पांच मजदूर आए थे। सभी काम निपटाने के बाद गंज ताल तालाब की पाल में जेसीबी मशीन खड़ी कर तालाब में नहाने चले गए। दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजदूरी का काम कर नहाने के लिए पांच दोस्त तालाब गए थे। नहाते समय गहरे पानी में डूबने के कारण दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृत युवक राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने सूचना मिलने पर शवों को तालाब से बाहर निकलने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


सिहोरा पुलिस के अनुसार गंज ताल पंचायत में बीएसएनएल की तार बिछाने के लिए राजस्थान के भरतपुर स्थित ग्राम बिलग से पांच मजदूर आए थे। सभी काम निपटाने के बाद गंज ताल तालाब की पाल में जेसीबी मशीन खड़ी कर तालाब में नहाने चले गए। आमिर खान, साहिल तथा अरमान तालाब में कपड़े धो रहे थे। उनके साथ अंसार खान (25) तथा नसीम खान (24) तालाब में नहा रहे थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों शवों को तालाब से बाहर निकालने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें