जबलपुर में शादी समारोह में शमिल होने चार युवक एक मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इनोवा गाड़ी से टक्कर होने के कारण दो युवकों की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इनोवा वाहन को जब्त कर लिया है।
लालबर्रा थाना प्रभारी अमित भाउसा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटर साइकिल में चार दोस्त सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने सिवनी से लालबर्रा की तरफ आ रहे थे। रात लगभग 12 बजे बालाजी ढाबे के सामने इनोवा गाड़ी से उनकी भिड़त हो गई। इस घटना में मोटर साइकिल सवार सुरेश मरावी उम्र 25 तथा सुरेन्द्र पंचेश्वर उम्र 26 साल की मौत हो गई।
मोटर साइकिल में सवार अजय तथा मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया था। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को उपचार के लिए गोंदिया ले जाया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर इनोवा वाहन को बरामद कर लिया है।