फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: कुख्यात बदमाश देता था होमगार्ड सैनिक को धमकी, बेटों ने साथी के साथ मिलकर कर दी हत्या

Fri, 19 May 2023 11:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

होमगार्ड के दो बेटों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर कुख्यात बदमाश की हत्या कर दी। बदमाश होमगार्ड को धमकी देता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले होमगार्ड कर्मी को कुख्यात बदमाश धमकी देता था। होमगार्ड सैनिक के दो बेटों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बदमाश की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी खमरिया निरूपा पांडे के अनुसार गुरुवार की देर रात कैलाश धाम पुलिया के पास एक व्यक्ति की रक्त रंजित लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई। व्यक्ति की हत्या सिर में पत्थर से हमला कर की गई थी। मृतक की शिनाख्त ईसाई मोहल्ला निवासी गोपाल साहू के रूप में हुई थी। जो क्षेत्र का निगरागी शुदा बदमाश था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित लगभग 40 अपराध दर्ज थे। पूर्व में उसके खिलाफ जिलाबदर व एनएसए की कार्रवाई भी की जा चुकी थी।
 
दो साल पहले होमगार्ड सैनिक ने उसे गिरफ्तार करवाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके कारण वह होमगार्ड सैनिक को अक्सर धमकी देते हुए विवाद करता था। कुछ समय पहले भी उसने विवाद किया था। गोपाल को गत रात होमगार्ड सैनिक के बेटे विपिन तथा तपन अपने साथी प्रताप बाल्मिकी के साथ मिल गए। गोपाल उनसे विवाद करने लगा। विवाद के दौरान तीनों ने सिर में पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें