फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: असलम ने संजय बन युवती से किया तीन साल तक दुष्कर्म, ससुराल पहुंची पत्नी तो फटी रह गई आंखें

Thu, 25 Aug 2022 10:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जबलपुर की रहने वाली महिला की मुलाकात उत्तर प्रदेश के एक युवक से हुई थी। पीड़िता का कहना है, युवक ने धर्म छिपाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दवाब डाला। फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। महिला ने यूपी निवासी एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने धर्म छिपाकर न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि शादी करके धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। महिला ने इस संबंध में रांझी थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर तो दर्जकर ली, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की।

विज्ञापन


दरअसल, महाराजपुर इलाके की रहने वाली महिला का कहना है, वह एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक संजय नाम के युवक से हुई। पहले तो युवक उसके साथ छेड़खानी करता था और फिर उसने बहला-फुसलाकर उसे अपनी प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर साल 2021 में एक मंदिर शादी कर ली। शादी के बाद तकरीबन एक साल वह जबलपुर में ही रहा, लेकिन बीच-बीच में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जाता रहता था।

महिला ने बताया, इसी बीच उसने भी फतेहपुर जाने की इच्छा जाहिर की तो युवक उसे अपने साथ फतेहपुर ले गया। फतेहपुर पहुंचते ही उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. वहां जाकर देखा तो युवक संजय नहीं, बल्कि असलम निकला। युवक दूसरे धर्म का देख महिला ने इसका विरोध किया तो युवक और उसके परिवार वालों ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।
विज्ञापन


महिला जैसे-तैसे फतेहपुर से जबलपुर पहुंची और फिर उसने रांझी थाने में मामला दर्ज करवाया। महिला का आरोप है, शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। हालांकि, इस मामले पर पुलिस अधीक्षक का कहना है, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें