फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: अपने ग्राहकों को खराब तेल में पका चिकन खिला रहा था केएफसी, केस दर्ज

Wed, 16 Feb 2022 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में नामी फूड चेन केएफसी खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसके यहां बने सामान की जांच में पता चला कि कंपनी अपने ग्राहकों को खराब तेल में बना चिकन खिला रही थी। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
अपने ग्राहकों को खराब तेल में पका चिकन खिला रहा था केएफसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में नामी फूड चेन केएफसी खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसके यहां बने सामान की जांच में पता चला कि कंपनी अपने ग्राहकों को खराब तेल में बना चिकन खिला रही थी। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


नामी फ़ूड चेन केएफसी में अमानक कुकिंग ऑयल इस्तेमाल किया जा रहा था। जबलपुर के साउथ एवेन्यू मॉल स्थित केएफसी रेस्टोरेंट से बीते साल सितंबर में रिफाइंड पाम ऑयल का नमूना लिया गया था, जो जांच में फेल हो गया। जबलपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर केएफसी के स्टाफ और नॉमिनी फर्म के मालिक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ग्वारीघाट थाना प्रभारी भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने इस मामले में लिखित शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि 28 सितंबर 2021 को उन्होंने फर्म सेफायर फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (केएफसी रेस्टोरेण्ट), साउथ एवेन्यू मॉल, ग्वारीघाट रोड से रिफाइंड लूज पाम ऑयल का नमूना लिया गया था। रेस्टोरेंट प्रभारी धीरज झारिया की उपस्थिति में नमूने का पंचनामा तैयार किया गया था। नमूने को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया था। अब जांच रिपोर्ट आई है। उसमें खाद्य तेल का नमूना अमानक स्तर का पाया गया।
विज्ञापन


इन लोगों पर केस दर्ज
इस शिकायत पर केएफसी रेस्टोरेंट, साउथ एवेन्यू मॉल, शिफ्ट इंचार्ज केएफसी रेस्टारेंट और फर्म की नॉमिनी रूपम मेंहदीरत्ता के विरुद्ध धारा 269, 272, 273 भादवि और 51 खाद सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि केएफसी का पूरा नाम केंटुकी फ्राइड चिकन है। यहएक फास्ट फूड रेस्टोरेंट है, जिसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य केंटुकी में स्थित है। यह मैकडॉनल्ड्स के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेस्टोरेंट (बिक्री के आधार पर) चेन है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें