फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: सराफा व्यापारी पर हमला कर लूटा 70 लाख का माल, बाइक सवार तीन नकाबपोशों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 12 May 2023 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में सराफा व्यापारी पर हमला कर 70 लाख के आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। व्यापारी पर तीन नकाबपोशों ने चाकू से हमला किया और सोने-चांदी से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सराफा व्यापारी से 70 लाख की लूट की पुलिस जांच कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलुपर जिले के भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर के समीप तीन नकाबपोश युवकों ने सराफा व्यापारी पर हमला कर 70 लाख की लूट को अंजाम दिया। नकाबपोश युवक 20 किलो चांदी, 800 ग्राम सोना, 80 हजार रुपये नगद तथा मोटरसाइकिल लूटकर ले गए। नकाबपोश लुटरों के संबंध में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


सीएसपी बरगी अंकिता खांतेकर के अनुसार तेवर निवासी मोनू सोनी की गढ़ा क्षेत्र में प्रीति आभूषण की दुकान है। रोजाना की तरह व्यापारी गुरुवार की रात 10 बजे दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तेवर से एक किलोमीटर पहले तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल से आए और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके कारण व्यापारी मोटरसाइकिल सहित जमीन पर गिर गया। इसके बाद नकाबपोश युवकों ने उस के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया और बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 80 हजार रुपये नगद तथा मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

व्यापारी को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोना-चांदी के वजन मूल्य के संबंध में व्यापारी पूरी जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। आरोपियों के संबंध में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई है और रास्ते की सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच जारी है। इसके अलावा सायबर सेल की मदद ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार नकाबपोश युवक 20 किलो चांदी तथा 800 ग्राम सोना लूटकर ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें