फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: संतान नहीं होने पर गला दबाकर मारा फिर पुलिस को बताया पत्नी ने खाया जहर, ऐसे खुला हत्या का राज

Mon, 08 Apr 2024 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि संतान नहीं होने के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए पति बताता रहा कि पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा के अनुसार गोसलपुर थानांतर्गत ग्राम निगवानी निवासी पवन कोरी (26) का विवाह जून 2019 में अंजना से हुआ था। संतान नहीं होने के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। पति द्वारा पत्नी को छोटी-छोटी बातों पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पति द्वारा उसे 31 मार्च को अस्पताल ले जाया गया। पति द्वारा बताया गया कि उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है।

महिला के गले में रगड़ के निशान थे, जो नीले पड़ गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि गला घोंटने तथा गर्दन की कार्टिलेज बोन टूटी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें