फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, पत्नी से अवैध संबंधों की आशंका में छैनी से गले में किया था वार

Mon, 08 May 2023 11:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बड़े बेटे तथा उसके पिता में अक्सर विवाद होता था। बड़े बेटे को शक था कि उसकी पत्नी के साथ पिता के अवैध संबंध हैं। इसी शक ने बेटे को पिता का हत्यारा बना दिया। 
विज्ञापन
बेटे ने ही पिता को मौत के घाट उतारा था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर पुलिस ने जिले में डेढ़ महीने पहले हुई हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। बेटे ने ही पिता को मौत के घाट उतारा था। उसे शक था कि पिता और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। पिता अक्सर विवाद में बहू का पक्ष लेता था। इसी से नाराज बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार गोटेगांव थानांतर्गत ग्राम बेलखेड़ी में 24-25 मार्च की दरम्यानी रात गुड्डा उर्फ गणेश की घर में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। घटना के समय घर पर सिर्फ उसका बड़ा बेटा ब्रजलाल था। उसकी पत्नी तथा छोटा बेटा बाहर गए हुए थे। बड़े बेटे की पत्नी घरेलू विवाद के कारण दो दिन पूर्व अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

पुलिस को पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि बड़े बेटे तथा उसके पिता में अक्सर विवाद होता था। बड़े बेटे को शक था कि उसकी पत्नी के साथ पिता के अवैध संबंध हैं। पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो युवक ने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि दो दिन पूर्व हुए झगड़े में भी पिता ने उसकी पत्नी का पक्ष लिया था। उसके शक था कि पत्नी व पिता के बीच अवैध संबंध है। इसलिए उसने छैनी से गले में वार कर पिता की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें