फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: सर्पदंश से पिता की मौत के बाद बेटी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने चिता से शव उठाकर कराया पोस्टमॉर्टम

Wed, 23 Sep 2026 10:28 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में सर्पदंश से 44 वर्षीय बसंत कोल की मौत के बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने बेटी का शव चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद उसकी बेटी की भी तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी पुलिस टीम श्मशान पहुंच गई और बेटी के शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा निवासी बसंत कोल उम्र 44 साल को सोमवार व मंगलवार की दरम्यानी रात सोते समय सांप ने काट लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसकी 15 वर्षीय बेटी की अचानक तबीयत खराब होने लगी। अधिक तबीयत खराब होने के कारण बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था। दोनों शवों को परिजनों के द्वारा बुधवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा था। 

ये भी पढ़ें- एमपी: ओबीसी आरक्षण पर राहुल गांधी का सीएम मोहन को पत्र, बोले-13% होल्ड पदों पर दें नियुक्ति; चार साल से इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बेटी की मौत का कारण पिता की मौत होना बताया गया था। पुलिस को संदेह था कि बेटी की मौत भी सांप के काटने से हुई है। पिता-बेटी की अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने श्मशान पहुंचकर बेटी का अंतिम संस्कार रूकवाते हुए शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे जांच करेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें