फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बगदरी फॉल में 50 फीट गहरी खाई में मिला छात्र का शव, 15 दिन से था लापता

Mon, 02 Dec 2024 11:05 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के बगदरी फॉल में 15 दिन से लापता छात्र शिवम पॉल का शव 50 फीट गहरी खाई में मिला। छात्र 16 नवम्बर को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह गिरना बताई जा रही है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बगदरी फॉल में एक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र करीब 15 दिन पहले लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई थी। शव पानी में पड़ा होने के कारण पूरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर के अनुसार, मृतक की शिनाख्त शिवम पॉल (18) पिता गोपाल पॉल के रूप में हुई है। शिवम 16 नवम्बर को कॉलेज से घर आया था और भोजन करने के बाद मोबाइल लेकर घर से बाहर निकल गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जो शहपुरा के पास मिली। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया और पुलिस ने शिवम की तलाश जारी रखी। बीती शाम रविशंकर नामक चरवाहा बकरियां लेकर बगदरी फॉल पहुंचा, तो उसने एक युवक का शव देखा। शव की पहचान परिजनों द्वारा शिवम पॉल के रूप में की गई।

एसडीओपी डाबर ने बताया कि शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान है कि युवक की मौत फॉल में गिरने से हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह अकेले आया था या किसी साथी के साथ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें