फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कोविड काल में केंद्र से मिली राशि का हुआ दुरुपयोग, हाईकोर्ट ने लोकायुक्त में शिकायत करने की दी स्वतंत्रता

Thu, 10 Nov 2022 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

केन्द्र सरकार द्वारा कोरोनाकाल में प्रदान की गई करोड़ों की राशि का बुरहानपुर में दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई की है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार के माध्यम से प्रदान की गई करोड़ों की राशि का बुरहानपुर में दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय मलिमथ व जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए याचिकाकर्ता को लोकायुक्त के समक्ष शिकायत करने की स्वतंत्रता दी है।
विज्ञापन


बता दें बालचंद्र शिंदे की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि कोविड-19 महामारी के दौरान केन्द्र सरकार ने प्रत्येक राज्य को एक-एक लाख करोड़ से अधिक की सहायता राशि उपलब्ध कराई थी। जिसमें से प्रदेश को 1 लाख  54 करोड़ की राशि  प्राप्त हुई थी, जिसमें से 12 करोड़ की राशि बुरहानपुर जिले को मिली थी। याचिका में आरोप लगाते हुए कहा गया था कि उक्त सहायता राशि का स्थानीय प्रशासन ने दुरुपयोग किया और कई निजी लोगों के खातों में उक्त राशि स्थानातंरित हुई है। याचिका में मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग, कलेक्टर बुरहानपुर व सीएमएचओ बुरहानपुर को पार्टी बनाया गया था। याचिका की सुनवाई के बाद युगलपीठ ने निराकरण करते हुए उक्त आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अहदुल्ला उस्मानी ने पक्ष रखा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें