फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: सिवनी की युवती ने होस्टल के पंखे से लटककर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Wed, 18 Dec 2024 10:53 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में 21 वर्षीय होटल कर्मचारी युवती ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत स्थित होटल में काम करने वाली सिवनी जिले की 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदे में बनाकर फंदे में झूल गई। इसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आस्था यादव नामक लड़की प्रशांत वैदेही के सगड़ा पेट्रोल पम्प के पीछे तिलवारा स्थित होस्टल में किराए से रहती है। युवती मूलतः सिवनी की निवासी है और एक होटल में कार्यरत थी। उसके साथ में रहने वाली युवती ने बताया कि आस्था गत दिवस दोपहर लगभग 1 बजे काम पर जाने के लिए निकली थी, लेकिन लेकिन तीन बजे वापस लौट आई थी। वह रात लगभग 12.30 बजे लौटी तो देखा कि आस्था यादव का शव फांसी के फंदे में झूल रहा है। उसने कमरे के अंदर लगे पंखे से ओढ़ने वाली स्टाल का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी।

सूचना उसने तत्काल हॉस्टल प्रबंधन व पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर परिजनों को सूचित कर दिया। पुलिस ने अनुसार युवती ने किन कारणों वश आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। विवेचना के दौरान जो साक्ष्य सामने आएंगे उसके अनुसार विधिवत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें