जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
सीएसपी गोहलपुर राजेश सिंह राठौर के अनुसार, मृतक समीर उर्फ सोनू मंसूरी (27) ने एक जनवरी को अपने जन्मदिन पर घर में पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में आधारताल निवासी सैफू अपने एक साथी के साथ पहुंचा। रात के दौरान किसी बात पर समीर और सैफू के बीच बहस हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान सैफू ने समीर को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल समीर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी सैफू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सैफू ने बताया कि समीर उसे आबकारी एक्ट के एक मामले में गवाह बनने के कारण लगातार धमका रहा था। वह समीर से बात करने गया था, लेकिन समीर ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे गुस्से में उसने गोली चला दी। दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस की कार्रवाई
हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम प्रयासरत है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हत्या की यह घटना क्षेत्र में सनसनी का कारण बनी हुई है।
murder news
murder news
murder news