फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: दो महिलाओं ने गड़े धन का लालच देकर पूजा कराई, बीच में रोकने पर मौत का डर दिखाया और 35 लाख रुपये ठग लिए

Fri, 04 Mar 2022 05:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में गड़ा धन दिलाने के नाम पर दो महिलाओं ने एक महिला से 35 लाख की ठगी की। आरोपी महिलाओं ने पीड़िता के घर करीब 8 माह तक रोज पूजा की और पूजा के बहाने 20 लाख नगद और 15 लाख के जेवर ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गड़ा धन दिलाने के नाम पर महिला से 35 लाख की ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में दो महिलाओं द्वारा एक महिला से 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिलाओं ने पीड़िता को गड़ा धन प्राप्त होने का लालच देकर पूजा पाठ के नाम पर उसके साथ ठगी की वारदात की। आरोपी महिलाएं पीड़िता से पूजा के नाम पर पैसा मांगा करती थी, जब पीड़िता ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी महिलाओं ने उसे घर के किसी सदस्य की मृत्यु होने का डर दिखाकर डराया। दोनों महिलाएं पीड़िता के घर में 8 महीने तक पूजा करती रहीं और 35 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी महिलाओं की मांग पर बैंक से कर्ज लेकर और अपने गहने बेचकर पैसे दिए, लेकिन जब लंबा वक्त बीत गया और गड़ा धन नहीं मिला तो पीड़िता ने इसकी शिकायत बेलबाग थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन



गड़ा धन प्राप्त होने के लिए पूजा कराने का बनाया दबाव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी स्टूडियो निवासी पीड़िता मंजुला मसंद ने अपने साथ करीब 35 लाख की ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है। मंजुला के अनुसार जबलपुर जिले की पनागर तहसील के जय प्रकाश वार्ड में उसका एक घर है, जो कि उसे बेचना था। महिला ने मकान बेचने की बात अपनी एक सहपाठी किरण सोनकर से की थी। किरण सोनकर की मंजुला से पुरानी पहचान थी, जिसके चलते वह अक्सर पीड़िता मंजुला के घर आया करती थी। किरण ने एक साल पहले जनवरी में मंजुला को कमला नाम की एक महिला से घर खरीदने के लिए मिलवाया था। कमला ने मंजुला का घर खरीदने की इच्छा जाहिर की। 10 दिन बाद कमला ने मंजुला को उसका पनागर स्थित घर दिखाने के लिए कहा, जिस पर मंजुला उसे अपना घर दिखाने पनागर ले गई। कमला सोनकर ने मंजुला का मकान देखकर कहा कि यहां धन गड़ा हुआ है, जब तक उसे निकाला नहीं जाएगा, तब तक वह इस घर को नहीं खरीदेगी।


51 हजार बताया पूजा का खर्च, 35 लाख की ठगी की 
कमला की गड़ा धन निकालने की बात पर किरण ने मंजुला पर गड़ा धन निकालने के लिए पूजा पाठ कराने का दबाव बनाया। महिला ने पूजा का खर्च 51 हजार रुपये बताया था। बार-बार फोर्स करने पर मंजुला पूजा कराने के लिए तैयार हो गई। किरण ने कमला के पूजा करने के बाद गड़ा धन मिलने की जवाबदारी ली थी। किरण ने मंजुला से कहा था कि कमला को गड़े धन की अच्छी समझ है, उससे पूजा कराने पर गड़ा धन जरूर मिलेगा। दोनों की बातें सुनकर पीड़िता मंजुला मसंद ने अपनी परिचित दुर्गा तिवारी के साथ मिलकर पैसों का बंदोबस्त किया।
विज्ञापन


8 महीने तक की पूजा
गड़ा धन प्राप्त करने के लिए कमला और किरण ने मंजुला के बेलबाग स्थित घर में 8 महीने तक रोज आकर पूजा की। वहीं, दोनों पूजा के बाद पैसे मांगा करती थी। जब मंजुला ने दोनों को आर्थिक तंगी का हवाला दिया तो, आरोपी महिलाओं ने मंजुला को घर के किसी सदस्य की मृत्यु होने का डर दिखाकर पूजा बंद कर देने से मना किया। दोनों की बातों से डरी मंजुला ने कर्ज लेकर, बैंक की एफडी तुड़वाकर और अपने सोने के करीब 12 तोले के जेवर, परिचित मनीषा रतलानी के करीब 10 तोले के जेवर और दुर्गा तिवारी के 11 तोले के जेवर भी आरोपी महिलाओं को दे दिए। 

दोनों महिलाओं ने पीड़िता मंजुला से 20 लाख नकदी और 15 लाख के जेवर ठग लिए। जब इतनी राशि खर्च करने के बाद भी गड़ा धन नहीं मिला, तो पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। बेलबाग पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने का प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें