फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Rape Case: मंचुरियन खिलाने के बहाने कक्षा-9 की छात्रा से कक्षा-12 के छात्र ने कैफे के केबिन में दुष्कर्म किया

Sat, 25 Dec 2021 04:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहलाने वाले जबलपुर में कक्षा-9 की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसकी ही स्कूल में कक्षा-12 के छात्र ने उससे एक कैफे के केबिन में दुष्कर्म किया है। 
 
विज्ञापन
Jabalpur News: जबलपुर में एक कैफे में बने केबिन में हुआ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कक्षा-9 की छात्रा से उसके ही स्कूल के कक्षा-12 के छात्र ने दुष्कर्म किया। सीनियर छात्र लड़की को मंचुरियन खिलाने के बहाने यू-टर्न कैफे ले गया और वहां केबिन में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर जाकर अपने परिजनों को घटना बताई। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गढ़ा क्षेत्र के सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि लड़की और लड़के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई। सीनियर ने छात्रा को मिलने के लिए विजय नगर स्थति जीरो रोड़ पर बुलाया था। वहां यू-टर्न कैफे में वह मंचुरियन खिलाने के बहाने ले गया। इस कैफे में केबिन बने हुए हैं, जहां वह छात्रा को लेकर गया और उसने दुष्कर्म किया। कोतवाली थाने ने शिकायत दर्ज कर केस डायरी विजय नगर थाने भेज दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

इससे पहले भी हुआ था कैफे के केबिन में रेप
जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र में कई कैफे में केबिन बने हुए हैं। आए दिन इन केबिन में अश्लील हरकतों की खबरें आती रहती हैं। कुछ पहले कांग्रेस के एक नेता के बेटे पर भी विजय नगर के कैफे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें