फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: बिजली सब स्टेशन में आउटसोर्स कर्मचारी की हत्या, धारदार हथियार से हमला, बंडा विधायक का साला था मृतक

Sat, 28 Nov 2026 10:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पाटन के ननवारा बिजली सब स्टेशन में नाइट ड्यूटी कर रहे कर्मचारी पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से कई वार किए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह का साला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाटन थाना क्षेत्र में ग्राम ननवारा स्थित बिजली सब स्टेशन में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर आउटसोर्स कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक आउटसोर्स कर्मचारी रिश्ते में सागर जिले के बंडा विधायक का साला बताया जाता है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात गजेंद्र सिंह सब स्टेशन में नाइट ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

ये भी पढ़ें: सीधी: पांच महीने के मासूम को ऊपर छोड़कर सोन नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, पत्थरों पर गिरने से हालत गंभीर
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक गजेंद्र सिंह रिश्ते में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह का साला लगता था, जो कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


गजेंद्र सिंह की मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। इसके अलावा परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें