फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cruise Incident: अब सभी क्रूज की होगी फिटनेस जांच, मंत्री ने कहा- लाइफ जैकेट के बावजूद क्यों नहीं बच सके लोग?

Fri, 01 May 2026 11:28 AM IST
Tarunendra Kumar Chaturvedi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर क्रूज हादसे के बाद सरकार सख्त हो गई है। सभी क्रूज की फिटनेस जांच के निर्देश दिए गए हैं, वहीं लाइफ जैकेट होने के बावजूद मौत के कारणों की जांच जारी है। चलिए बता रहे हैं मंत्री धर्मेद्र लोधी ने इस मामले पर क्या-क्या बताया है?
विज्ञापन
बरगी डैम हादसा। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में जबलपुर स्थित बरगी डैम हादसे के बाद सरकार सख्स हो गई है। अब सभी संचालित क्रूज की फिटनेस जांच की जाएगी। राज्य सरकार के मंत्री धर्मेद्र लोधी ने बताया कि कुछ बच्चे भी क्रूज पर बिना टिकट के रहे होंगे, तो यात्रियों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में 43 लोग देखे गए हैं। दो लोग बोट के जरिए निकल आए। छह लोग लौटते हुए देखे गए। चालकों के अलावा कुल मिलाकर 36-37 लोग उसमें रहे होंगे। जांच के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पाए जाने पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। इतनी बड़ी घटना हुई, यह अक्षम्य है।
 
'सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई तो क्रूज तुरंत बंद किए जाएंगे'
मंत्री ने कहा कि जितने भी क्रूज चल रहे हैं, उनकी फिटनेस की जांच होगी। अगर सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई तो क्रूज तुरंत बंद किए जाएंगे। क्रूज में लाइफ जैकेट का प्रावधान रहता है। जो शव मिले, उनमें लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। लाइफ जैकेट के कारण लोगों की मृत्यु नहीं हुई। संभवत: नीचे के चैम्बर में पानी भर जाने के कारण लाइफ जैकेट पहने होने के बावजूद लोगों की मृत्यु हुई है। जांच के बाद ही वास्तविकता पता चल पाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jabalpur Cruise Incident: बरगी डैम में मृतकों की संख्या हुई सात, सर्च ऑपरेशन जारी; सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

भोपाल के हादसे से नहीं लिया सबक
गौरतलब है कि साल 2022 में भोपाल के बड़े तालाब में भी तेज हवाओं के कारण क्रूज डूब गया था। इस हादसे के बाद पर्यटन विकास निगम के द्वारा सुरक्षा के बडे-बडे दावे किए गए थे। हादसे के कुछ दिन बाद निगम सुरक्षा दावों को भूल गया। सुरक्षा की अनदेखी के कारण यह हादसा घटित हुआ।

ये भी पढ़ें- MP News: भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत, महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


 मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी
मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिस की चेतावनी व्यक्त की थी। इसके बावजूद भी क्रूज राइडिंग की अनुमति प्रदान की गयी। नियम अनुसार आगामी 6 घंटे के मौसम की जानकारी प्राप्त करने के बाद क्रूज राइडिंग की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए।



अबतक नौ की मौत, 28 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
ताजा अपडेट के मुताबिक इस हादसे में नौ लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, छह लोग अब भी लापता हैं। आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार, क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें