टर्की से दोहा होते हुए जबलपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी का अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मर्चेंट नेवी अधिकारी की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री के संबंध में जानकारी जुटाकर संबंधित व्यक्तियों की टेस्टिंग की जा रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह में जर्मनी से आया युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। स्वस्थ होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
चिकित्सा अधिकारी प्रियंक दुबे ने बताया कि टर्की से आए संजीवनी नगर सांई कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय तेजस्वी पलिया, उम्र 21 साल, मर्चेंट नेवी अधिकारी हैं। युवक 12 दिसंबर को जबलपुर पहुंचा था स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 18 दिसंबर को उनके घर पहुंचकर सैपल लिया था। 20 दिसंबर शाम को मिली रिपोर्ट में युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसके उपचार के लिए मेडिकल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। उसके परिजनों से उसके संपर्क के आने वाले व्यक्ति का सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजा जा रहा है। जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए युवक का सैंपल भेजा गया है।
बनारस से 4 जनवरी को जबलपुर आया जर्मनी निवासी पी फिलिप्स, उम्र 28 साल, भी कोरोना पॉजिटिव आया था। जिसे उपचार के लिए मेडिकल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई तथा आइसोलेशन टाइम पूरा होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए युवक का सैंपल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।