फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: पुरानी रंजिश का खौफनाक अंत, दिवाली पर गांव आए छात्र की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 09:47 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

दिवाली मनाने गांव आए छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के साथ मंदिर से लौट रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी और उसके साथियों ने रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में छात्र की हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने चाकू से हमला कर 19 वर्षीय छात्र की हत्या कर दी। छात्र दीपावली का त्योहार मनाने के लिए गांव आया हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ कुंडेश्वर मंदिर से लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मंदिर से लौटते समय रास्ते में घेरा
कुंडम थाना प्रभारी सतीश अंधवान के अनुसार ग्राम हल्का बोदा, थाना ढीमरखेड़ा निवासी आकाश उर्फ अक्कू (19) जबलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह अपने गांव आया हुआ था। घटना के दिन वह अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ कुंडेश्वर मंदिर गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में प्रीतम मार्को और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया।

मड़ई मेले में हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक आकाश और प्रीतम मार्को के बीच गांव में आयोजित मड़ई मेले के दौरान पहले विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर प्रीतम और उसके साथियों ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उसके साथी घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खरगोन: अलीगढ़ से हथियार खरीदने आया युवक गोगांवा पुलिस के शिकंजे में, बैग से मिली 10 अवैध पिस्टल 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपी प्रीतम मार्को और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश कर रही है। घटना के बाद मृतक के गांव और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें