फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2022: CM ने विद्यार्थियों के साथ किया योग, बोले प्रदेश में योग आयोग के गठन की तैयारी पूरी

Tue, 21 Jun 2022 09:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

International Yog Day 2022: CM ने विद्यार्थियों के साथ किया योग, बोले प्रदेश में योग आयोग के गठन की तैयारी पूरी
विज्ञापन
1 of 4
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों के साथ योग किया - फोटो : अमर उजाला
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में विद्यार्थियों के साथ योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में योग आयोग बनेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। स्कूलों में भी योग की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
CM हाउस में योग करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोज अपने लिए योग करने समय निकालें। उन्होंने कहा कि योग का मतलब सिर्फ शरीर का व्यायाम नहीं है, यह मन, बुद्धि और शरीर आदि का शुद्धिकरण है। प्राणायाम से अपनी सांस पर नियंत्रण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड पर योग और प्राणायाम से नियंत्रण पाया गया। मैं भी योग से जल्दी रिकवर हुआ। योग के कारण ही कोविड छूकर निकल गया। फेफड़ों तक नहीं पहुंचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुने हुए आसान करें। प्राणायाम, ध्यान और प्रार्थना जरूर करें। अपने आप को परमात्मा से जोड़े। वह पावर बैंक है।   
विज्ञापन

3 of 4
CM ने छात्रों से रोज योगाभ्यास करने की अपील की। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ योग किया और उनको योग के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं रोज तीन पेड़ लगाता हूं। पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाना चाहिए और संरक्षण भी करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग जरूर करें। कई बार बच्चे हताश और निराश होते हैं। वहीं कुछ बच्चे ऊर्जा से भरे हुए होते हैं। इसका कारण है कि वे योग करते हैं और मन पर नियंत्रण रखते है। एक दिन नहीं बल्कि हर दिन योग करें।
विज्ञापन

4 of 4
योग करते गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
बता दें राजधानी भोपाल में हुई भारी बरसात और मौसम के पूर्वानुमान अनुसार रात में भी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास में योग कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। पहले यह कार्यक्रम लाल परेड मैदान में होना था।  

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो लोकसभा के कंदारिया महादेव मंदिर परिसर में विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल सेंट्रल जेल में बंदियों के साथ योग किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें