फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गोल्ड मेडल जीतने वाले युवक की बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से गिरकर मौत, सेना में जाने का था सपना

Fri, 26 Aug 2022 03:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नौका विहार प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले युवक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। युवक महेश्वर का रहने वाला था और इंदौर जिले के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में रहकर सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले के भंवर कुआं थाना क्षेत्र में महेश्वर के रहने वाले योगेश गहलोत राजोमा अपार्टमेंट के रूम नंबर 36 में रहता था। वह सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जिस अपार्टमेंट में वह रहता था, उसकी छत की मुंडेर छोटी थी। वह छत पर गया और किसी से मोबाइल पर बात करने लगा। बात करने के दौरान वह छत पर ही चहल-कदमी कर रहा था। इसी दौरान मुंडेर पर बैठते समय वह अनियंत्रित हो गया और चौथी मंजिल से नीचे जमीन पर गिर गया।

विज्ञापन


आसपास रहने वालों ने युवक को गिरते देखा तो उसे तत्काल निजी हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। उसके मौत की सूचना मिलते ही पूरे अपार्टमेंट में शोक की लहर फैल गई। युवक काफी होनहार था, नौका विहार की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह गोल्ड मेडल भी जीत चुका था। फिलहाल, युवक के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भंवर कुआं थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। पुलिस यह जांच करेगी कि हादसे से ठीक पहले युवक किससे बात कर रहा था। युवक धोखे से मंजिल से गिरा या कुछ और मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें