फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को पिज्जा लेने भेजा और छह महीने के बेटे के सामने लगा ली फांसी, डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

Wed, 01 Mar 2023 03:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक महिला ने अपने छह महीने के बेटे के सामने ही फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय नगर में रहने वाली 25 साल की एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने पति और बेटे के साथ किराए के घर में रहती थी। उसने पति को पिज्जा लेकर आने को कहा और जब पति लौटा तो वह फंदे पर मिली। वहीं पास वाले कमरे में उसका छह महीने का बेटा खेल रहा था। वह एक कॉल सेंटर में जॉब भी कर रही थी। करीब डेढ़ साल पहले उसने लव मैरिज की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम साक्षी (25 वर्ष) पति राज पाठक है। वह अपने पति और छह महीने के बेटे के साथ स्वर्ण बाग कॉलोनी में रह रही थी। घटना के पहले पति राज ने उसे फोन लगाकर पूछा कि खाने के लिए क्या लाना है? साक्षी ने पति से पिज्जा लाने के लिए कहा। राज अपने दोस्तों के साथ था। वह पिज्जा लेने गया और वापस घर आया तो साक्षी फंदे पर मिली। वहीं बेटा पास वाले कमरे में खेल रहा था। राज ने पत्नी को फंदे से उतारा और तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

राज ने बताया कि साक्षी और उसकी मुलाकात एक कॉल सेंटर में हुई। दोनों ही वहां पर जॉब करते थे। साक्षी का परिवार जबलपुर का रहने वाला है जबकि राज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। कॉल सेंटर में काम करने के दौरान दोनों की मित्रता हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद उनका बेटा हुआ। पुलिस ने बताया कि अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में राज से पूछताछ करने के बाद और आसपास के लोगों के बयान लेने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने कहा कि दोनों के परिवारों के बयान भी लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें