फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर का मौसम कैसा है: नवंबर आधा बीता, इंदौर में कड़ाके की ठंड गायब

Thu, 19 Nov 2026 07:58 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में फिलहाल कड़ाके की ठंड का इंतजार बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग नजर आ रहा है।
विज्ञापन
इंदौर का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मौसम का मिजाज फिलहाल सर्द नहीं हुआ है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण शहरवासियों को सुबह और रात में हल्की ठंडक, जबकि दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को पंखे और कूलर की जरूरत महसूस हो रही है। वहीं, रात के समय भी पंखे चलाने पड़ रहे हैं। कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

विज्ञापन

 

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। तापमान में इस अंतर के कारण दिन और रात के मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है।
 

गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। सुबह 8:30 बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन धूप तेज होने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। दिन में लोगों को अब भी पंखे और कूलर की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम साफ रहने के कारण दृश्यता भी अच्छी बनी हुई है। इस दौरान न्यूनतम दृश्यता चार किलोमीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ सकता है। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें