फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: मनेगी छोटी दीपावली, मंदिरों में होंगे तुलसी विवाह

Fri, 20 Nov 2026 08:19 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देवउठनी एकादशी इंदौर में धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिरों में तुलसी-शालिग्राम विवाह होंगे, तो घरों में भी पूजा-अर्चना की जाएगी। कई समाजों ने भी आयोजन किए हैं। सामूहिक विवाह भी होंगे।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • संकल पंचायत साहू समाज शुक्रवार को सामूहिक विवाह आयोजित कर रहा है। अन्नकूट महोत्सव के साथ 12 जोड़े परिणय सूत्र में बँधेंगे। आयोजन दलालबाग में होगा।
 
  • वैश्य महिला संघ संगठन द्वारा पार्क कॉलोनी के शिव मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन किया जा रहा है। शाम साढ़े चार बजे पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह किया जाएगा।
 
  • श्रीश्री विद्याधाम में गोधूलि बेला में तुलसी-शालिग्राम विवाह होगा। परिसर में बग्घी में बारात निकाली जाएगी। गन्ने से विवाह का मंडप बनाया जाएगा।
 
  • क्लर्क कॉलोनी में जैन मुनि सुधासागर महाराज की सुबह और शाम धर्मसभा होगी, जिसमें समाजजन शामिल होंगे।
 
  • इंद्रप्रस्थ टॉवर के जसरंग सभागृह में शास्त्रीय संगीत से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। अभय भालेराव 'योगा फॉर वोकलिस्ट' विषय पर संबोधित करेंगे।
 
  • सदाबहार फिल्मी गीतों का आयोजन शाम साढ़े छह बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह में होगा, जिसमें नाद ब्रह्म संस्था के कलाकार प्रस्तुतियाँ देंगे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें