फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप-आरएसएस का निकलेगा पथ संचलन, कोजागिरी पूर्णिमा पर गरबे

Sun, 25 Oct 2026 08:21 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई

सार

इंदौर में रविवार को सांस्कृतिक, सामाजिक आयोजन होंगे। हर साल की तरह शहर के कुछ हिस्सों में आरएसएस का पथ संचालन निकलेगा। इसके अलावा कोजागिरी पूर्णिमा पर दस से ज्यादा बड़े स्थानों पर गरबे के आयोजन भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
इंदौर के इवेंट - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- इंदौर में आज तीन स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचालन निकलेगा। सुबह 9 बजे कुलकर्णी नगर से पथ संचलन निकलेगा, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे दशहरा मैदान में स्वयंसेवक जुटेंगे और पथ संचलन निकलेगा। इसके अलावा सुबह 9 बजे मयूर नगर बस्ती से पथ संचलन निकलेगा।

विज्ञापन

 

- इंदौर में शाम चार बजे ग्रैंड ओमनी गार्डन में डॉग इंडिया फेस्ट रखा गया है। इसमें पालतू कुत्ते और डॉग लवर्स जुड़ेंगे। पालतू श्वानों की स्पर्धा भी रखी गई है।
 

- इंदौर के सांवरिया गार्डन में रात आठ बजे रंगीलो रास ओपन गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल लोग गरबा कर सकेंगे।
 

- इंदौर प्रेस क्लब परिसर में रात आठ बजे गरबे का आयोजन किया गया है। प्रेस क्लब के सदस्यों के परिवार इसमें शामिल हो सकेंगे।

- माहेश्वरी समाज का तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन दस्तूर गार्डन में आज से शुरू होगा। देशभर से इसमें युवक-युवती जुटेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें